जनपद में 12 स्थानों पर द्वितीय चरण में कोरोना वैक्सीनेशन लगाई गई, जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने किया निरीक्षण

 जनपद में 12 स्थानों पर द्वितीय चरण में कोरोना वैक्सीनेशन  लगाई गई, जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने किया निरीक्षण



फतेहपुर।जनपद में 12 स्थानों सीएचसी/पीएचसी(गाजीपुर, बहुआ, हसवां, हुसेनगंज, खागा, हथगाम, अमौली, आँग, गोपालगंज,पीपीसी, जिला महिला व पुरुष चिकित्सालय में द्वितीय चरण में कोरोना वैक्सीनेशन लगायी गयी। जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे, मुख्य विकास अधिकारी  सत्य प्रकाश ने जिला महिला व पुरूष चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में कोविड-19 के टीकाकरण का कार्य सुचारू रूप से चल रहा था। सभी केन्द्रो में वैक्सीनेशन का कार्य नोडल अधिकारियों/सेक्टर की निगरानी किया गया । शुक्रवार को 12 केन्द्रो में 2318 लक्ष्य के सापेक्ष 1994 का टीकाकरण

किया गया। जिसमें गाजीपुर में 12 पुरूष व 163 महिला, बहुआ में 26 पुरूष व 63 महिला, हसवां में 13 पुरूष व 182 महिला, हुसेनगंज में 19 पुरूष व 268, खागा में 25 पुरूष व 158 महिला, हथगांम में 07 पुरूष व 197, अमौली में 38 पुरूष

व 151 महिला, औंग में 01 पुरूष व 280 महिला,गोपालगंज में 06 पुरूष व 86 महिला, पीपीसी में 0 पुरूष व 103 महिला,जिला महिला चिकित्सालय में 15 पुरूष व 84 महिला एवं जिला पुरूष चिकित्सालय में 73 पुरूष व 24 महिला का टीकाकरण किया गया।

टिप्पणियाँ