आदर्श व्यापार मंडल द्वारा कोरोना से बचाव के लिए बांटे गए मास्क

 आदर्श व्यापार मंडल द्वारा कोरोना से बचाव के लिए बांटे गए मास्क


---- नए वर्ष के प्रथम दिन ठंड को देखते हुए लोगों को चाय बिस्कुट भी दिए गए

बिंदकी फतेहपुर

आदर्श व्यापार मंडल द्वारा कोरोना से बचाव के लिए लोगों को मुफ्त में मॉस्क दिये गए इतना ही नहीं नए वर्ष के प्रथम दिन ठंड को देखते हुए लोगों को बिस्कुट और चाय भी मुफ्त में दी गई। सैकड़ों लोगों ने कड़ाके की ठंड में चाय पिया तो आयोजकों को धन्यवाद दिया

       नगर के तहसील रोड में आदर्श व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष मुनींद्र तिवारी के नेतृत्व में एक पंडाल लगाकर कोरोना से बचाव के लिए आने जाने वाले लोगों को मुफ्त में मास्क दिए गए इतना ही नहीं नए वर्ष के प्रथम दिन ठंड से बचाव के लिए राहगीरों को गरम-गरम चाय दी गई साथी बिस्कुट भी दिए गए इस मौके पर आदर्श व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष मुनींद्र तिवारी ने लोगों को पूर्ण से बचाव के लिए 2 गज दूरी मास्क जरूरी नियम का पालन करने की बात कही। इस मौके पर आदर्श व्यापार मंडल के महामंत्री निरंजन श्रीवास्तव के अलावा पदाधिकारी कुलवंत सिंह सुरेंद्र गुप्ता भानु गुप्ता अमित गुप्ता छोटे अवस्थी शुभम विश्वकर्मा हुसैन जैदी प्रतिभा दुबे ओम प्रकाश त्रिपाठी सत्येंद्र दीक्षित सहित तमाम लोग मौजूद रहे

टिप्पणियाँ