फरवरी के पहले ही सप्ताह में हो सकता है प्रदेश मंत्रिमंडल में उलटफेर

 फरवरी के पहले ही सप्ताह में हो सकता है प्रदेश मंत्रिमंडल में उलटफेर



न्यूज़।विधानसभा उपचुनाव और द्विवार्षिक विधान परिषद चुनाव के संपन्न होने के बाद अब प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी तेज हो गई है।फरवरी के पहले ही सप्ताह में प्रदेश मंत्रिमंडल में उलटफेर हो सकता है।करीब आधा दर्जन नए चेहरे प्रदेश मंत्रिमंडल में शामिल होंगे।सहयोगी अपना दल (सोनेलाल)से भी एक नया मंत्री बनाया जा सकता है।मंत्रिमंडल विस्तार चार फरवरी तक हो जाने की चर्चाएं भी है। बुधवार को राजनीतिक गलियारे में मंत्रिमंडल विस्तार की खबरें चर्चा में रही।बताया जाता है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शुक्रवार को दिल्ली में भाजपा केंद्रीय नेताओं से मुलाकात करेंगे,जिसमें मंत्रिमंडल के नए सदस्यों के नामों पर अंतिम रूप से फैसला लिया जा सकता है।यह चर्चाएं विधान परिषद की 12 सीटों पर चुनाव संपन्न होने के साथ ही शुरू हो गई थी, अब चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। माना जा रहा है कि भाजपा के केंद्र और प्रदेश के बड़े नेताओं ने मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले  नए चेहरों के नाम करीब करीब तय कर लिए हैं।

टिप्पणियाँ