आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल में सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती

 आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल में सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती



फतेहपुर।आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल में सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला समाज कल्याण अधिकारी के एस मिश्रा कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में भाजपा के पूर्व जिला मंत्री पंकज त्रिपाठी जी उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि विकास गुप्ता ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस जी सही मायने में सच्चे नेता थे उनके कहे एक एक शब्द जोश और देशभक्ति से ओतप्रोत है।

विभाग संयोजक बलराम ने कहा कि देश धर्म की प्रबल भावना और गहरे आत्मबल से उन्होंने जापान जैसे देश में जाकर फौज का गठन किया। मंच संचालन एबीवीपी के पूर्व जिला संयोजक यशस्वी दीक्षित ने किया।

इस मौके पर जिला सह संयोजक गौरव शुक्ला नगर उपाध्यक्ष शिवम अग्रहरी नगर मंत्री सूर्य पाठक  जिला छात्र प्रमुख प्राची श्रीवास्तव  प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अंकित जयसवाल  शिवम गुप्ता जिला एस एफ एस सह प्रमुख नवनीत सिंह  तहसील संयोजक हिमांशू त्रिपाठी  तहसील सह संयोजक शिवम अग्निहोत्री  नगर डिग्री कॉलेज प्रमुख शुभम वर्मा नगर सह मंत्री आदित्य दीक्षित सोशल मीडिया प्रमुख हार्दिक अग्रहरी  शिवम गुप्ता सहित अन्य अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ