आदर्श व्यापार मंडल के महिला और युवा इकाई का किया गया गठन
----- संगठन मजबूती के साथ क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर भी हुई चर्चा
बिंदकी फतेहपुर
आदर्श व्यापार मंडल नगर इकाई की बैठक में संगठन मजबूती के साथ महिला एवं युवा इकाई का गठन किया गया मौजूद लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई और फूल मालाओं से लादकर स्वागत भी किया गया इस मौके पर कई क्षेत्रीय समस्याओं पर भी चर्चा की गई और कहा गया कि यदि समस्याएं हल नहीं हुई तो निश्चित रूप से अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा
शनिवार को नगर के ललौली चौराहे के समीप एक प्रतिष्ठान में आदर्श व्यापार मंडल की नगर इकाई की बैठक हुई बैठक में महिला एवं युवा इकाई का गठन किया गया। आदर्श व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष मुनेंद्र तिवारी ने प्रतिभा द्विवेदी को नगर इकाई का महिला प्रकोष्ठ का नगर अध्यक्ष बनाया वही जयंत चोपड़ा को युवा मोर्चा का नगर इकाई का अध्यक्ष बनाया गया आदर्श व्यापार मंडल की नगर इकाई की सर समझ से महिला इकाई उपाध्यक्ष जय देवी संगठन मंत्री ममता देवी वरिष्ठ सदस्य राम जानकी देवी महामंत्री सीमा देवी तथा कोषाध्यक्ष ममता सिंह को बनाया गया वही आदर्श व्यापार मंडल नगर इकाई के युवा प्रकोष्ठ के कोषाध्यक्ष विकास गुप्ता को बनाया गया संगठन मंत्री आशुतोष अविरल दीक्षित को उपाध्यक्ष तथा महामंत्री आदित्य चोपड़ा को बनाया गया इस मौके पर आदर्श व्यापार मंडल के नगर महामंत्री निरंजन श्रीवास्तव वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुलवंत सिंह उर्फ बज्जू उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता के अलावा नरेंद्र गुप्ता फौजी अब्दुल समद हयातुल्लाह नजमी के अलावा संरक्षक मंडल के हरिहर दत्त तिवारी रघु पाल सिंह चौहान सहित तमाम लोग मौजूद रहे