देवमई विकासखंड परिसर में आयोजित हुआ कृषि मेला
बिंदकी फतेहपुर,
देवमई विकास खंड परिसर में आज कृषि मेला आयोजित किया गया।
इस मौके पर कृषि सम्बंधित व अन्य विकास योजनाओं से सम्बंधित स्टाल लगाकर जानकारी दी गई।
कृषि मेलें में आए हुए क्षेत्रीय ग्राम प्रधानों व किसानों को संबोधित करते खण्ड विकास अधिकारी कमल किशोर कमल ने विकास योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।
एसडीओ आई के त्रिवेदी ने भी कृषि सम्बंधित जानकारी दिया।
अंत में राज्य कारागार मंत्री जय कुमार सिंह जैकी के प्रतिनिधि कैलाश विश्वकर्मा ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर मौसम वैज्ञानिक डाॅ.अनिरुद्ध दुबे ग्राम श्याम दीक्षित, दिनेश दीक्षित, रविन्द्र कुमार, संतोष यादव,कल्लू यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।