महात्मा गांधी"की पुण्यतिथि पर जीनियस प्रेस एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजल
न्यूज ऑफ़ फतेहपुर
कानपुर,30जनवरी।
जीनियस प्रेस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के चेयरमैन मनोज दीक्षित प्रदेश अध्यक्ष गिरीश खरे प्रदेश प्रभारी डा०के०एम०त्रिपाठी ,पी०एन० शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल गुप्ता उपाध्यक्ष अनुपम कुमार शुक्ला प्रदेश महामंत्री कुलदीप सक्सेना प्रदेश सचिव सुरेश चौरसिया एवं कीर्ति कुमार शुक्ला प्रदेश संगठन मंत्री आशीष मिश्रा विधि सलाहकार पद्म चन्द्र गुप्ता मो0 तारिक सदस्यों सर्वश्री जी0बी0सिंह प्रदीप नागर व जय प्रकाश तिवारी ने सत्य एवं अहिंसा के पुजारी राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर महात्मा गांधी को स्मरण करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कोटि कोटि नमन किया। पदाधिकारियों ने कहा कि राष्ट्र पिता महात्मा गांधी ने देश को आजाद कराने के लिए सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया तथा भारत छोड़ो आन्दोलन प्रारम्भ किया। पदाधिकारियों ने कहा कि आज हम सभी से महात्मा गांधी के मार्ग पर चलने का आह्वान करते हैं किन्तु उनके दिखाए मार्ग पर नहीं चलते है। आज आन्दोलनों में सत्य और अहिंसा की बात की जाती है लेकिन आन्दोलन में इसकी अनदेखी की जाती है। पदाधिकारियों ने कहा कि राष्ट्र पिता महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम सभी भारतवासी राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के मार्ग पर पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से चलें।