संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस कमेटी की तीन अलग-अलग न्याय पंचायतों में बैठक संपन्न
फतेहपुर।संगठन सृजन अभियान में आज विजयीपुर ब्लाक के तीन अलग-अलग न्याय पंचयतों में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई सम्पन्न।
संगठन सृजन अभियान के तहत आज जिला कांग्रेस कमेटी न्याय पंचायत टेनी,सिल्मी,पहाड़पुर में बैठक कर न्यायपंचायत कमेटियों के गठन पर चर्चा हुई।दो न्याय पंचयतों में अध्यक्ष का चयन भी किया गया। बैठकों के दौरान संगठन सृजन अभियान के प्रभारी सदाशिव यादव ने लोगो को संबोधित करते हुये कहा कि हम गांव गांव तक आपको अपने साथ जोड़ने के लिये निकले है।
जिलाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय ने कहा कि हम संगठन को मजबूत करने के लिये युवा शक्ति से आवाहन किया कि आप लोग कांग्रेस के इतिहास को पढ़ कर कांग्रेस के बारे में जाने। कांग्रेस को जानने के बाद आप लोग हमसे जुड़े। क्योकि कांग्रेस देश मे जहर घोलने की राजनीति नही करती है। इस समय जो देश के हालात है वो किसी से छिपे नही है। आम जनता की आवाज उठाने का काम इस समय केवल कांग्रेस ही कर रही है। सड़क से संसद तक हम लड़ाई लड़ रहे है।
आज के कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से डॉ०अतुल पासवान, धर्मेंद्र तिवारी,राम प्रसाद कोरी,राजेन्द्र सिंह यादव,अरविन्द सिंह, अवधेश तिवारी आदि लोग भारी संख्या में मौजूद रहे।