राम भक्त सेवा समिति एवं बजरंग दल तथा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जन जागरण शोभायात्रा निकाली

 राम भक्त सेवा समिति एवं बजरंग दल तथा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जन जागरण शोभायात्रा निकाली



शोभा यात्रा का जिला उद्योग व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया

गिरिराज शुक्ला

बिंदकी फतेहपुर

श्री राम भक्त सेवा समिति कमेटी एवं बजरंग दल तथा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर के रामलीला मैदान स्थित सिद्ध पीठ श्री हनुमान मंदिर में माथा टेक कर शोभा यात्रा का शुभारंभ किया शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों में भ्रमण किया इस दौरान कार्यकर्ताओं में बहुत ही जोश था । बस एक ही नारा एक ही नाम जय श्रीराम जय श्रीराम का उद्घोष का नारा लगाते हुए नगर में समस्त कार्यकर्ताओं ने जन जागरण कर लोगों को उत्साहित किया इस दौरान खजुहा चौराहे पर जिला उद्योग व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष अरविंद कुमार भारतीय अपने समस्त पदाधिकारियों के संग फूलों की वर्षा कर शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया ।

शोभायात्रा में प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष बिदकी अतुल द्विवेदी पूर्व अध्यक्ष दिनेश तिवारी बजरंग दल के नेता सत्यम शुक्ला भाजपा के विभोर द्विवेदी रामजी गुप्ता सभासद राहुल गुप्ता सभासद भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमाकांत तिवारी सुतीक्षण सिह भाजपा युवा मोर्चा के मधुराज विश्वकर्मा संदीप दुबे अमन राठौर महिला मोर्चा से शशी पटेल स्वाति ओमर संगीता तिवारी सहित हजारों की तादाद में बजरंगी एवं श्री राम भक्त सेवा समिति तथा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान जन जागरण का जगह-जगह रोककर भव्य स्वागत किया गया

टिप्पणियाँ