तेलियानी ब्लाक परिसर में किसान मेल एवं गोष्टी का किया गया आयोजन।

 तेलियानी ब्लाक परिसर में किसान मेल एवं गोष्टी का किया गया आयोजन।


फतेहपुर।

 तेलियानी ब्लॉक परिसर में किसान कल्याण मिशन के अंतर्गत किसान मेला एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में तेलियानी ब्लाक प्रमुख अनीता साहू ने भाग लिया। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी सत्य प्रकाश ने किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने सरकारी  योजनाओं को  बिस्तार से बताया और कहा कि इन योजनाओं से तमाम गरीब निर्धन किसान लोग लाभ उठा सकते हैं। इस अवसर पर वीडियो तेलियानी कुमारी प्रतिभा वर्मा, दिनेश चंद्र शर्मा, ओंकार सिंह, रितेश मिश्रा,चंद्रपाल, हंसराज सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम का संचालन उप कृषि निदेशक बृजेश सिंह ने किया।

टिप्पणियाँ