देश को आजादी दिलाने में सुभाष चंद्र बोस का महान योगदान--- रामचंद्र सिंह
---- भाकियू राष्ट्रीयता वादी गुट द्वारा मनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती
बिंदकी फतेहपुर
देश को आजादी दिलाने में नेताजी सुभाष चंद्र बोस काम महान योगदान रहा है यह देश उन्हें हमेशा हमेशा याद रखेगा। यह बात भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयता वादी गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र सिंह ने बावन इमली शहीद स्मारक में यूनियन द्वारा आयोजित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में कहा
उन्होंने बिंदकी खजुहा मार्ग स्थित बावन इमली शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीद जोधा सिंह अटेया समेत 52 अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया इसके उपरांत उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा करते हुए आगे कहा कि की देश को आजाद कराने के लिए जो नेता जी ने नारा दिया था कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा उनका यह नारा सार्थक सिद्ध हुआ था और देश के हजारों हजारों लोगों ने उनका अनुसरण करके अपनी जान की कुर्बानी देकर देश को आजाद कराया था। इस मौके पर कार्यक्रम को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गजेंद्र दिवेदी प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत प्रदेश महासचिव विष्णु कांत मिश्रा महिला मोर्चा की प्रदेश संगठन मंत्री कुंती देवी के अलावा भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयता वादी गुटके प्रयागराज मंडल के अध्यक्ष अशोक उत्तम जिला अध्यक्ष रामसहाय पटेल तहसील अध्यक्ष नवल सिंह पटेल के अलावा सफी अहमद मोहम्मद नसरत महेंद्र सिंह परिहार पुन्नू शुक्ला शिव भोला पटेल दीपू पांडे राम सिंह यादव ने भी अमर शहीदों तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए इस मौके पर किसान यूनियन के नेताओं ने कृषि कानून पर विरोध जताते हुए कहा कि हर हाल में कृष कानून वापस लिया जाना चाहिए इसके अलावा क्षेत्रीय समस्याओं पर भी चर्चा की गई और कहा गया कि शासन प्रशासन और पुलिस विभाग के लोग बार-बार आश्वासन के बाद भी उनकी समस्याएं हल नहीं करते हैं जिसके चलते परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है यदि समस्याएं हल नहीं हुई तो आर पार की लड़ाई की जाएगी