पेट्रोल,डीजल तथा रसोई गैस सिलेंडर्स के लगातार बढ़ते दाम पर बिफरा विपक्ष,भाजपा पर बड़ा हमला
न्यूज़।भारत के साथ ही उत्तर प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थ के दामों में लगातार बढ़ोतरी को लेकर विपक्षी दलों ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। बहुजन समाज पार्टी तथा कांग्रेस के साथ समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेताओं को सरकार पर तंज कसा है।बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती के साथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर विरोध में ट्वीट किया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी भाजपा सरकार पर बड़ा वार किया है।बसपा मुखिया ने दो ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि देश में पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस जैसी जरूरी वस्तुओं की कीमतों में अनावश्यक ही अनवरत वृद्धि करके कोरोना प्रकोप, बेरोजगारी व महंगाई आदि से त्रस्त जनता को सताना सर्वथा गलत व अनुचित। इस जानलेवा कर वृद्धि के माध्यम से जनकल्याण के लिए धन जुटाए जाने का सरकार का तर्क कतई उचित नहीं है।मायावती ने आगे लिखा कि केंद्र व राज्य सरकारें अगर पेट्रोल, डीजल आदि पर कर की लगातार मनमानी वृद्धि करके जनता की जेब पर जो भारी बोझ हर दिन डाल रही हैं उसे तत्काल रोका जाना बहुत ही जरूरी। वास्तव में यही सरकार का देश की करोड़ों गरीब, मेहनतकश जनता व मध्यम वर्ग पर बड़ा एहसान व भारी जनकल्याण होगा।कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी महंगाई को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि आपदा आपकी, अवसर सरकार का पेट्रोल-डीजल-गैस-ट्रेन किराया महंगा।जनता बेरोजगारी,महंगाई से त्रस्त है। टैक्स की मनमानी वृद्धि हो रही है।समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी पेट्रोल व डीजल के साथ रसोई गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार पर तंज कसा है।