तेज रफ्तार अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटने से चालक गंभीर घायल
----- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती
गिरिराज शुक्ला
बिंदकी फतेहपुर
तेज रफ्तार अनियंत्रित ई रिक्शा पलट जाने से ई रिक्शा चालक उसमें दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया ग्रामीणों ने देखा तो ई रिक्शा को हटाकर गंभीर घायल ई रिक्शा चालक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के सेलावन गांव के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित ई रिक्शा पलट जाने से ई रिक्शा चालक नितिन कुमार उम्र 16 वर्ष पुत्र जितेंद्र कुमार निवासी सेलावन ई रिक्शा में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया दुर्घटना के बाद हड़कंप मचा रहा मौके पर भारी भीड़ लगी रही गंभीर घायल ई रिक्शा चालक नितिन कुमार को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया दुर्घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों के अलावा भारी संख्या में शुभचिंतक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर घायल ई रिक्शा चालक का हालचाल पूछा