उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की बैठक शिव मंदिर रामलीला परिसर में संपन्न

 उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की बैठक शिव मंदिर रामलीला परिसर में संपन्न


तेहपुर।उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश की बैठक  शिव मंदिर रामलीला परिसर में जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा की अध्यक्षता में आहूत की गई, मुख्य अतिथि के रूप में संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा उपस्थित रहे संगठन  ने संगठन का विस्तार करते मलवां व्यापार मण्डल का गठन किया, अध्यक्ष उमेश सिंह चौहान, महामंत्री शिवा सिंह, कोषाध्यक्ष सतीश गुप्ता प्रवक्ता बब्लू गुप्ता मीडिया प्रभारी दीपू गुप्ता सह मीडिया प्रभारी अनिल कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पप्पू सेठ, वरिष्ठ मंत्री राजू मौर्या, उपाध्यक्ष अनिल अग्निहोत्री, मंत्री रामआसरे मौर्या,संगठन मंत्री सन्दीप सोनी, तरुण सोनी, अनिल कुमार व संरक्षक मण्डल में राजीव गुप्ता जगदीश गुप्ता भइया लाल चौरसिया को पुष्पहार पहनाकर मनोनीत किया अवसर पर समस्त मनोनीत पदाधिकारियो को पद दायित्व निष्ठा की शपथ ग्रहण कराई गई, अवसर पर  संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियो को बधाई शुभकामनाये देते कहा एकता से बड़ी कोई शक्ति नही, एकजुटता से बड़ा कोई संगठन नही, जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा ने कहा मलवां व्यापार मण्डल संगठन का विस्तार करते सदस्यताअभियान चलाकर समस्त व्यापारियों किसानों को संगठन का सदस्य बनाये,आसपास के ग्रामो पुरवो में इकाई का गठन करें  महामंत्री मनोज कुमार मिश्राने कहा व्यापारियों की समस्याओं का तत्कालीन निस्तारण कराये,साथ ही उनकी सुविधा हेतु प्रयासरत रहे युवा अध्यक्ष सेराज अहमद खान ने कहा युवा शक्ति को जोड़कर संगठन को मजबूत बनाये, प्रदेश मंत्री माधवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा संगठन शीघ्र ही अन्य जनपदों का दौरा करते इकाइयों का गठन करेगा, नवनियुक्त अध्यक्ष उमेश सिंह चौहान ने शपथ ग्रहण करते कहा व्यापारियों की सेवा में सदैव तत्पर रहेंगे सभी के सहयोग से संगठन की ऊँचाई को बुलंद करते व्यापारी सेवा में तन मन धन समर्पित करेंगे अवसर पर मलवां के स्थानीयदो सैकड़ा सम्मानित व्यापारीगण उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ