थरियांव कृषि विज्ञान केंद्र में केंद्रीय मंत्री ने किसानों को संबोधित किया।

 थरियांव कृषि विज्ञान केंद्र में केंद्रीय मंत्री ने किसानों को संबोधित किया।

पहले किसानों को लाठियाँ मिलती थी अब खाद: साध्वी


थरियांव /फतेहपुर


हसवा विकास खण्ड के रामपुर थरियांव स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में दो दिवसीय कृषक गोष्ठी/मेला का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि सांसद/केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने दीप प्रज्वलित कर गोष्ठी का आरम्भ किया।केंद्रीय मंत्री ने उपस्थित किसानों को संबोधित किया।मंत्री ने संबोधन में कहा कि पिछले सरकारों में किसानों को लाठियाँ खानी पड़ती थी और भाजपा की सरकार में जरूरत मन्द किसानों को समय से खाद, बिजली, पानी आदि मिलती है।मेले में उपस्थित प्रगतिशील किसानों सम्मानित किया।किसानों को जैविक खाद प्रयोग करने को प्रेरित किया।एमएसपी को किसानों के हित में बताया है।मंत्री ने बताया कि 2022 तक हर घर में पानी पहुँचेगा।पिछले 60 सालों में जिले को नही मिला जितना 7 सालों में मिला है।मेडिकल कालेज जिले की बड़ी उपलब्धि है।पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ न पाने वाले किसानों को चिन्हित कर गाँव-गाँव कैंप लगाने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए।अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि जनपद में प्रधानमंत्री होने के बाद भी विकास निम्न स्तर पर रहा।इस मौके पर भाजपा नेत्री अपर्णा गौतम,रघुबीर सिंह लोधी,जिला उद्यान अधिकारी रामसिंह यादव,केंद्र प्रभारी डॉ आरके सिंह,डॉ नौशाद आलम,डॉ देवेंद्र स्वरूप,डॉ संजीव शर्मा,डॉ साधना वैश्य,अल्का कटियार,पशु चिकित्साधिकारी डॉ अंशू पांडे,धर्मेंद्र यादव,शब्बीर हुसैन,इंद्रमणि यादव किसान ज्ञानप्रकाश मौर्य,जुगराज सिंह लोधी,मोती यादव,गोविन्दलाल मौर्य,बीरेंद्र लोधी समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ