नए कोरोना केस में 17वें से पांचवें नंबर पर आया भारत

 नए कोरोना केस में 17वें से पांचवें नंबर पर आया भारत



न्यूज़।देश में कोरोना के नए मरीजों की संख्या में तेज बढ़ोतरी ने चिंता बढ़ा दी है। करीब 2 महीने के अंदर प्रतिदिन मिलने वाले नए मरीजों की संख्या इस कदर बड़ी कि भारत 17वें स्थान से पांचवें स्थान पर पहुंच गया। सिर्फ अमेरिका, ब्राजील, इटली और फ्रांस ही अब भारत से आगे हैं। जहां नहीं मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक गुरुवार को 17,407 नहीं मरीज मिले जो पिछले करीब 1 महीने में सर्वाधिक संख्या है। इससे पहले 29 जनवरी को 18,855 केस आए थे। महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, तमिलनाडु, गुजरात और कर्नाटक में तेजी से नए मामले बढ़ रहे। महाराष्ट्र में तो गुरुवार को फिर करीब नौ हजार केस दर्ज किए गए। कर्नाटक पंजाब में रोजाना पांच सौ से ज्यादा मरीज आने लगे हैं। दिल्ली में भी लगातार तीन दिन से मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इससे सक्रिय मामलों की संख्या 1700 को पार कर गई है। 24 जनवरी के बाद यह सबसे बड़ी संख्या है। देश में महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या में कमी हो रही है, लेकिन सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़ी है। इस मामले में भारत 13वें स्थान पर है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के यूरोपिय मामलों के निदेशक हंस लो गे ने गुरुवार को चेताया कि यूरोपीय देश फिर गंभीर संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं।

टिप्पणियाँ