देश में कितने लोगों को दी गई है वीआइपी श्रेणी की सुरक्षा, केंद्र सरकार ने सदन में दी जानकारी

 नई दिल्ली,


 देश में कितने लोगों को वीआइपी श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है इसकी जानकारी आज लोकसभा में दी गई है। केंद्र सरकार ने लोकसभा में बताया कि वर्तमान में 230 लोगों को केद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) द्वारा सीआरपीएफ और सीआइएसएफ की सुरक्षा दी गई है। इसमें जेड प्लस, जेड और वाई जैसे विभिन्न श्रेणी की सुरक्षा शामिल है। लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने यह जानकारी दी है।उन्होंने इस दौरान सुरक्षा प्रदान करने पर हुए खर्च का खुलासा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्य सरकारों और विभिन्न एजेंसियों के रूप में इसके खर्च का अनुमान नहीं लगाया जा सकता है।सुरक्षा पर होने वाला खर्च सरकार द्वारा किया जाता है वहन

उन्होंने बताया कि व्यक्ति के खतरे के आकलन के आधार पर उसे सुरक्षा प्रदान की जाती है। समय-समय पर समीक्षा के अधीन सुरक्षा श्रेणी बदलती भी रहती है। ऐसी समीक्षा के आधार पर सुरक्षा कवर जारी रखा जाता है और वापस भी लिया जाता है या संशोधित किया जाता है। इसलिए इसकी संख्या समय-समय पर बदलती रहती है। हालांकि, केंद्रीय सूची में वर्तमान में अभी लगभग 230 लोगों सुरक्षा प्रदान की जा रही है। इसके साथ ही गृह राज्य मंत्री ने कहा कि आम तौर पर किसी व्यक्ति की सुरक्षा पर होने वाला खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाता है।

टिप्पणियाँ