पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस जनो ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन

 पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी  की जयंती के अवसर पर कांग्रेस जनो ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन



संवाददाता बाँदा।कांग्रेस के कैम्प कार्यालय अलीगंज में आज पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी  की जयंती के अवसर पर उन्हें याद किया।

कांग्रेस जनो ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया इस अवसर पर जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि महान नेता राजीव गांधी जी ने अपने कार्यकाल में जहां देश को सशक्त एवं सम्बरद्ध बनाया वही गाँव के विकास कार्यो का अधिकार ग्राम पंचायतों को सौपे जाने की आधारशिला रखी है।उन्ही की देन हैं कि आज हमारी ग्राम पंचायते वित्त पोषित होकर अपने गाँव का विकास करने में सक्षम हैं।आज का डिजिटल इंडिया राजीव गांधी जी की देन हैं उन्होंने ने कहा हमें उनके नक्शे कदम पे कार्य करने हैं देश की एकता को सशक्त बनाये रखना है।

श्रद्धाजंलि कार्यक्रम में पी सी सी सदस्य बी लाल, जिला महिला अध्य्क्ष सीमा खान,आकाश दीक्षित, सैय्यद अल्तमश,राजेश गुप्ता पप्पू, नाथूराम सेन,सुनील चौरसिया पिप्पी,इरफान खान, कालीचरण साहू, शिवकुमार पटेल, शुखदेव गाँधी, रामकिशोर द्विवेदी, शिवबली सिंह,कालीचरण निगम सहित दर्जनों कांग्रेस जन सम्मलित रहे।

टिप्पणियाँ