आजादी के जश्न में सारा दिन डूबी रही दोआबा की धरा

 आजादी के जश्न में सारा दिन डूबी रही दोआबा की धरा



महापुरुषों की प्रतिमाओं पर अर्पित किए गए श्रद्धा सुमन


उत्कृष्ट सेवाओं पर कई अवार्ड से नवाजे गए पुलिस के जवान


फतेहपुर। आजादी का 75 वां जश्न देखते बना। आन बान और शान का तिरंगा जगह-जगह लहराता रहा। देश भक्ति के रंग में रंगे हरेक शख्स के दिल में देश को आजादी दिलाने वालों के प्रति सम्मान देखा गया। अफसर, नेता के साथ आम जनता ने भी महापुरुषों की प्रतिमाओं पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को कई अवार्ड से नवाजा गया।

रविवार जगह-जगह नजर आए आजादी के महोत्सव के रंग देखने वाले रहे। समूचे जिले में आजादी का जश्न उल्लास और उत्साह का परिचायक बना नजर आया। सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों के साथ घरों में भी आन बान और शान का तिरंगा लहराता रहा। कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम अपूर्वा दुबे ने झंडा फहराया। डीएम ने स्वतंत्रता दिवस के 75 वें जश्न पर बोलते हुए कहा कि बेशक, आज हमारे बीच मुल्क को आजादी दिलाने वाले नायक नहीं है लेकिन ना होते हुए भी वह हम सब के दिल में बसते हैं। आज का दिन बहुत खास है। आजादी का महोत्सव है। खुशी की इस अनमोल बेला में राष्ट्र प्रेम और प्रखरता दें। पुलिस लाइन में डीएम ने एसपी राजेश कुमार सिंह के साथ पुलिस लाइन में झंडे को सलामी दी। शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित किए। उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा पदक, अति उत्कृष्ट सेवा पदक, उत्तर प्रदेश प्रशंसा चिन्ह, उत्कृष्ट सेवा सम्मान जैसे पदक से सम्मानित किया गया।

टिप्पणियाँ
Popular posts
सिर्फ इन लोगों को मुफ्त बिजली देगी सरकार, जानिए कैसे मिलेगा इसका लाभ
चित्र
सरकारी जमीन पर मस्जिद निर्माण से तनाव, हिंदू संगठनों ने की महापंचायत
चित्र
असोथर बैंक के स्थापना दिवस पर संगोष्ठी एवं ग्राहक अभिनंदन के साथ किया गया वृक्षारोपण
चित्र
शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने हेतु सुरक्षा सैनिक एवं सुरक्षा सुपरवाइजर पद के लिए कैंप लगाकर की गई भर्ती
चित्र
गलत उपचार से भैंस की हुई मौत,झोला छाप फरार
चित्र