अराजकतत्वो से ग्रामीण परेशान,पुलिस से शिकायत
बिंदकी फतेहपुर।कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पहुर गाव स्थित बाबा गरीबदास कुटी आश्रम मे अराकतत्वो का जमावडा ग्रामीणो को खल रहा है।गावँ के कुछ लोगो की शह मे यह अराजकतत्व कुछ कहने पर लड़ाई झगड़े को आमदा हो जाते है।आश्रम मे गाजा,भाग खाने वाले अराजकतत्व जमावड़ा लगाये रहते है।महिला भक्त पूजन आदि के लिये जाती है तो यह अराजकतत्व फब्तिया कसते है।गावँ के कुछ लोगो ने सोमवार को इसकी शिकायत पुलिस से किया था।पुलिस के आने के बाद अराजकतत्व भाग खड़े हुये।सुबह-शाम से रात तक लोगो का आना जाना लगा रहता है।नशेबाज लोगो के कारण यहा लड़ाई झगड़े भी होते रहते है।