स्मैक व गांजा के साथ दो गिरफ्तार
फतेहपुर, 16 सितम्बर। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के दिशा निर्देशन पर चलाये गये धर पकड़ अभियान के तहत जनपद के दो थानों की पुलिस ने स्मैक व गांजा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत सरकंडी चैकी इंचार्ज विपिन कुमार यादव आज सुबह अपने हमराह सिपाहियों के साथ क्षेत्र में गस्त कर रहे थे तभी मुखबिर की सटीक सूचना पर रविन्द्र विश्वकर्मा पुत्र सूर्य दत्त निवासी पुरानी बिन्दकी को गिरफ्तार करते हुये उसके कब्जे से 10 किलो 100 ग्राम स्मैक बरामद किया है। इसी प्रकार ललौली थाने में तैनात उपनिरीक्षक सत्यपाल सिंह ने गस्त करते हुये एक युवक को 1 किलो 500 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही करते हुये न्यायालय भेज दिया है।