जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना के तहत लाभार्थियों को किया जागरूक।

 जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना के तहत लाभार्थियों को किया जागरूक।


फतेहपुर।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना का राज्य स्तर पर 5 कालिदास मार्ग लखनऊ में राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के नवीन चयनित 521000 एवं पुराने पेंशनर 5577000 के खाते में डीबीटी प्रणाली से 336.55 करोड़ धनराशि अंतरित की गई। जो माह अप्रैल 2021 से जून 2021 की प्रथम तिमाही किस्त है। मुख्यमंत्री जी द्वारा 10 जनपदों के राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशनरों से संवाद करके उनको शासन से मिलने वाली अन्य सुविधाओं की भी जानकारी दी गई। जनपद फतेहपुर में उक्त कार्यक्रम वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे मुख्य विकास अधिकारी सत्य प्रकाश एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी के यस मिश्र तथा समाज कल्याण पर्यवेक्षक सुशील कुमार गुप्ता फतेहपुर द्वारा कार्यक्रम में ऑनलाइन कांफ्रेंसिंग द्वारा प्रतिभाग किया गया। जनपद फतेहपुर के 5938 नवीन स्वीकृत पेंशनरों एवं 55109 पुराने पेंशनरों के खाते में अप्रैल माह मई एवं जून 2021 की प्रथम तिमाही किस्त का भुगतान किया गया। जिसके द्वारा 9 करोड़ 1500000 ₹70000 धनराशि जमा की गई। जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे द्वारा निर्देशित किया गया कि इस योजना के अंतर्गत लंबित आवेदन पत्रों का तत्काल निस्तारण कराया जाएगा।

टिप्पणियाँ