खबर सेहत वाली:भीगा हुआ चना शरीर को बनाता है ताकतवर, साथ में खाएंगे ये एक चीज तो मिलेंगे और भी फायदे

 खबर सेहत वाली:भीगा हुआ चना शरीर को बनाता है ताकतवर, साथ में खाएंगे ये एक चीज तो मिलेंगे और भी फायदे



न्यूज़।चने को सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद माना जाता है। इसे प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत माना जाता है। रोजाना इसके सेवन से शरीर में कभी भी प्रोटीन की कमी नहीं होगी। प्रोटीन के अलावा चना कार्बोहाइड्रेट, फैट, फाइबर और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। यह शरीर को स्वस्थ और ताकतवर तो बनाता ही है, साथ ही कई तरह की बीमारियों को भी दूर करने में मदद करता है। यह दिमाग को तेज करने में भी मदद करता है और त्वचा और बालों के लिए भी इसे फायदेमंद माना जाता है। यूं तो चना खाने के कई तरीके हैं, कुछ लोग इसे भूनकर खाना पसंद करते हैं तो कुछ उबालकर, तलकर या सब्जी के रूप में, लेकिन भीगे हुए या अंकुरित चने को ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि अगर भीगे हुए चने के साथ गुड़ का भी सेवन किया जाए तो जबरदस्त फायदे मिल सकते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि अगर किसी के शरीर में आयरन या हीमोग्लोबिन की कमी हो, तो उसे चने का सेवन जरूर करना चाहिए, क्योंकि यह आयरन से भरपूर होता है। गुड़ में भी आयरन प्रचुर मात्रा में होता है, जिससे एनीमिया की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है।

टिप्पणियाँ