विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने अन्ना प्रथा से निजात दिलाने हेतु मुख्यमंत्री को संबोधित जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
संवाददाता बाँदा।विश्व हिंदू महासंघ बांदा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी बांदा के माध्यम से देते हुए बांदा जिले की सबसे बड़ी अन्ना प्रथा के कारण किसानों की धान की फसलें बरबाद हो रही है। जिससे परेशान किसान बर्बादी की कगार पर पहुंच गए हैं।यही नहीं अन्ना गौ वंश सड़को पर घूमने से आए दिन राहगीर घायल हो रहे हैं।इसके साथ ही आए दिन मार्ग दुर्घटना में गौ वंश की मौत हो रही है।
सरकार द्वारा कई आदेश जारी हुए की गौ वंश सड़को पर नही घूमते मिलना चाहिए।
सरकार द्वारा कई गौ शालाएं भी बनवाई गई । उनमें जानवरो को चारा भूसा आदि की व्यवस्था भी कराए जाने बाद भी आज तक अन्ना प्रथा की समस्या जस की टस बनी हुई हैं।
आज मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन के माध्यम से विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र सिंह चौधरी जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति जी ने अन्ना प्रथा से निजात दिलाने के लिए मांग की गई हैं।