भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति पार्टी फतेहपुर ने की मासिक बैठक

 भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति पार्टी फतेहपुर ने की मासिक बैठक 


फतेहपुर। बताते चलें कि भारतीय किसान यूनियन ने आज दिन रविवार को भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष  प्रेम सिंह पटेल एवं महिला जिला अध्यक्ष  प्रीति सिंह व जिला महासचिव पुष्पेंद्र सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें तीनों कृषि कानूनों को समाप्त करने की अपील जोरदारी से की गई। किसानों के साथ हो रहेअत्याचारों की घोर निंदा की गई।  और कहा गया कि सरकार को किसानों का हित नहीं समझ में आ रहा है। व्यापारियों का हित ही समझ में आ रहा है ।देश के व्यापारी जो कानून कृषि के लिए बनाए हैं उसी पर ही सरकार अमल कर रही है। आज भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति पार्टी फतेहपुर के संयोजक के रूप में मुन्ना लाल पटेल  व रानी देवी पटेल को भिटौरा ब्लाक अध्यक्ष महिला मोर्चा नियुक्त किया गया ।बैठक में प्रमुख रूप से सुनील दुबे उपाध्यक्ष ,मोनू मौर्य महामंत्री, गुड्डू मौर्य ,आकाश चक्रवर्ती, जया सिंह पटेल समेत सैकड़ों लोग रहे उपस्थित।

टिप्पणियाँ