पांच प्रधान सहायकों के श्रम प्रवर्तन अधिकारियों के पदोन्नति हेतु समिति ने की संस्तुति
कानपुर।कार्यालय श्रम आयुक्त उत्तर प्रदेश जीटी रोड द्वारा श्रमायुक्त संगठन के अंतर्गत क्षेत्रीय अपर/ उप श्रमायुक्त कार्यालयों में प्रधान सहायक से श्रम प्रवर्तन अधिकारी के पद पर पदोन्नति हेतु सातवें वेतन के क्रम में निर्गत 22 दिसंबर 2016 के शासनादेश के तहत लेबल- 7 के रिक्त पदों पर पदोन्नति हेतु गठित विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक हुई। यह जानकारी उप श्रमायुक्त उत्तर प्रदेश अनुभव वर्मा ने दी उन्होंने बताया कि प्रदीप कुमार, प्रधान सहायक कार्यालय उत्तर प्रदेश श्रमायुक्त झांसी क्षेत्र झांसी , नरेंद्र कुमार प्रधान सहायक कार्यालय उत्तर प्रदेश श्रमायुक्त,आगरा क्षेत्र आगरा पवन कुमार चौधरी, प्रधान सहायक कार्यालय उत्तर प्रदेश श्रमायुक्त आगरा क्षेत्र आगरा प्रेमशंकर सिंह प्रधान सहायक कार्यालय अपर श्रमायुक्त लखनऊ क्षेत्र लखनऊ एवं प्रवीण चंद्र श्रीवास्तव प्रधान सहायक कार्यालय उत्तर प्रदेश श्रमायुक्त गोरखपुर क्षेत्र गोरखपुर में श्रम प्रवर्तन अधिकारी के पद पर समिति द्वारा संस्तुति की गई है।