घर में अकेली सो रही महिला के साथ गांव के ही दो लोगों ने किया बलात्कार

 घर में अकेली सो रही महिला के साथ गांव के ही दो लोगों ने किया बलात्कार



घाटमपुर/कानपुर। एक ओर जहां केंद्र सरकार और राज्य सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने के लिए तरह-तरह की योजनाएं चला रही है। तथा नारी शक्ति अभियान चलाकर महिलाओं को सुरक्षा दे रही है। वही प्रशासन की मिलीभगत से महिलाओं पर हो रहे अत्याचार रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। आपको बता दें कि ग्राम काटर थाना घाटमपुर कानपुर निवासिनी नेहा देवी पत्नी श्याम कुमार अपने घर के अंदर अकेली अपने दूधमुहे बच्चे को लेकर सो रही थी तभी पड़ोश के रहने वाले शिव शंकर पुत्र चुरामन, वीरू पुत्र गजराज निवासी ग्राम अजगरपुर (गडाथा) थाना घाटमपुर कानपुर दीवार फांद कर घर के अंदर घुस गए और बच्चे के साथ सो रही महिला को चारपाई में ही धर दबोचा, बारी-बारी से दोनों ने महिला के साथ बलात्कार किया और धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो तुम्हें जान से मार देंगे किंतु महिला ने हिम्मत कर शोर मचाया तो बाहर सो रहे सास व ससुर वहां पहुंचे तभी अभियुक्त दीवार फांद कर वहां से भाग निकले। आपको बता दें कि महिला का पति कानपुर में मजदूरी करता है तथा महिला घर में अपने सास-ससुर के संरक्षण में रहती है। अभियुक्तों ने महिला को डराते हुए जान माल की धमकी दी, किंतु परिजनों ने महिला को थाना घाटमपुर में ले जाकर लिखित प्रार्थना पत्र दिया। इसके अतिरिक्त महिला ने पुलिस उपाधीक्षक व पुलिस के उच्च अधिकारियों को भी प्रार्थना पत्र दिया। किंतु अभी तक प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हुई है और ना ही अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि अपराधियों द्वारा बार-बार महिला को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इसके बावजूद प्रशासन के कानों में जूं तक नहीं रेंग रहा है। आखिरकार कब महिला को न्याय मिलेगा यह देखने वाली बात होगी।

टिप्पणियाँ