किसान सभा व भा क पा ने हत्या का विरोध प्रदर्शन कर राज्यपाल के सम्बोधन में एस डी एम को सौंपा मांग पत्र
खागा (फतेहपुर) उत्तर प्रदेश किसान सभा के अध्यक्ष राधे रमण पांडे व भारतीय किसान संगठन के प्रदेश सचिव संदीप सिंह पटेल एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव फूलचंद पाल के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल उत्तर प्रदेश लखनऊ के संबोधन में उप जिलाधिकारी आशीष कुमार को 6 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।
इन्होंने दिए गए ज्ञापन में कहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज्य में शांतिपूर्ण आंदोलन चला रहे किसानों पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय सिंह के पुत्र द्वारा वाहन चढ़ाकर मौत के घाट उतार दिया गया है। जिससे पूरे राज्य वाह संपूर्ण देश का किसान आक्रोशित है। उस पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री का वह बयान आग में घी डालने का काम कर रहा है। जिससे वह कह रहे हैं कि सुधर जाओ वरना हमें सुधारना आता है। केवल 2 मिनट लगेंगे। जब देश का गृह राज्य मंत्री ऐसी गुंडागर्दी वाले बयान बाजी करेेगा। तो आमजन का आक्रोशित होना अपेक्षित है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी व उनके जन संगठन, किसान सभा, खेत मजदूर यूनियन ,नौजवान सभा इस कृत्य की निंदा करते हुए मांग किया है कि मृत किसानों के परिजनों को 25 लाख घायल किसानों के परिजनों को 5 लाख किसानों के परिवार के दो सदस्यों को सरकारी नौकरी किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने दोषी आशीष मिश्र को मंत्रिमंडल से हटाते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कराने के साथ-साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इस्तीफा की मांग किया।
इस मौके पर रामप्रकाश, फूलचंद पाल, अतुल कुमार, ज्ञानेंद्र सिंह, राम रूप, मनोज कुमार, विनोद कुमार एडवोकेट, शिव नायक प्रसाद, दिवाकर पांडे, सुमन सिंह चौहान ,रामचंद्र, छोटे लाल कोरी ,सुमेर सिंह ,रामकृष्ण हेगड़े, मनोज कुमार प्रदेश सचिव संदीप सिंह पटेल, जिला अध्यक्ष मारकंडेय, ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, विवेक सिंह ,मुकेश सिंह, चंद्रहास मिश्रा, नागेंद्र यादव, कृपाशंकर शुक्ला सहित अनेक संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।