महंगाई ने तोड़ी कमर जनता सिखाएगी सबक कृषि कानूनों को बिना चर्चा किया पास

 सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश 

किसान जवान पटेल यात्रा में उमड़ी भीड़



महंगाई ने तोड़ी कमर जनता सिखाएगी सबक कृषि कानूनों को बिना चर्चा किया पास




चौडगरा फतेहपुर बिंदकी  विधानसभा के गोपालगंज बूथ में किसान जवान पटेल यात्रा के दौरान कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कृषि कानूनों में चर्चा के दौरान बिना चर्चा के ही बहुमत का बेजा इस्तेमाल कर कानून को पास कर दिया। महंगाई के मुद्दे पर सियासत करने वाली भाजपा अपनी सरकार में महंगाई को कंट्रोल नहीं कर पा रही जिससे आम आदमी की आर्थिक कमर टूट रही है। स्वामीनाथन कमीशन की सिफारिशों को आखिर क्यों लागू नहीं किया जा रहा कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव मुलायम सिंह यादव जिंदाबाद के नारे कार्यकर्ता लगाते रहे कार्यकर्ताओं ने सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम को हल, तलवार, गदा, साइकिल स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।




टूटा मंच मच मची अफरा-तफरी


यात्रा के दौरान मंच में चढ़ते ही प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के साथ पदाधिकारी मंचासीन हो गए अचानक मंच चरमरा कर बैठ गया। जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया। मंच के टूटने से युवा वाहिनी पूर्व जिला अध्यक्ष जंग बहादुर उर्फ मखलू सिंह की आंख में गंभीर चोट लगने से लहुलूहान हो गए जिन्हें तत्काल उपचार हेतु नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र गोपालगंज ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई।


कार्यक्रम में प्रमुख रुप से आयोजक धर्मराज सिंह पटेल सपा जिलाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ कार्यक्रम संचालन सूर्य प्रकाश यादव पूर्व प्रधान शिवराजपुर ने किया।


अज्ञात चोरों ने किए हाथ साफ


सपा के यात्रा कार्यक्रम में पहुंचे मोहर निवासी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि जेब में रखे 7 हजार नगदी, सहित कुछ जरूरी कागजात पैंट की पीछे वाली जेब से गिराकट नें पार कर दी।


इस मौके पर कार्यक्रम में सपा जिला अध्यक्ष विपिन  यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव, राजिश मास्टर, वंदना राकेश शुक्ला सपा नेत्री, अनु मिश्रा, लोहा सिंह, जेपी यादव, सुनील यादव, अमित यादव, मुन्ना लाल सोनकर , कुश वर्मा पूर्व ब्लाक प्रमुख देवमई, युवा वाहिनी अध्यक्ष लूसी, बूथ अध्यक्ष सद्दाम हसैन, राजेश सिंह शिक्षक रहे मौजूद।

टिप्पणियाँ