यातायात माह नवंबर 2021 के समापन अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
फतेहपुर। रिज़र्व पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार क्षेत्राधिकारी नगर/ यातायात दिनेश चंद्र मिश्र ,प्रशिक्षु पुलिस उपधीक्षक की उपस्थिति में यातायात माह का समापन संपन्न हुआ। यातायात माह में यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर जनपद पुलिस द्वारा 13814 ई चालान जिसका जुर्माना लगभग ₹15731300 किया गया। यातायात पुलिस कर्मचारी मुख्य आरक्षी चंद्रपाल सिंह द्वारा 1087 e-challan ,मुख्य आरक्षी रामानंद यादव द्वारा 1074 ई चालान की टीएसआई हरेंद्र सिंह द्वारा 787 इसके साथ सिविल पुलिस के निरीक्षक सत्येंद्र कुमार भदौरिया द्वारा 174 चालान उप निरीक्षक अवधेश कुमार यादव द्वारा 188 ई चालान उप निरीक्षक प्रदीप कुमार द्वारा 171 ई चालान किये गए एवं समाजसेवी अशोक तपस्वी , अनीस अहमद को यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरुक करने व प्रचार-प्रसार करने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इसके साथ साथ यातायात जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न स्कूलों में आयोजित चित्रकला,पोस्टर, पेंटिंग, कविता, भाषण, वाद, विवाद प्रतियोगिता, आयोजित की गई। जिसमें अनय सिंह, विश्राम सागर ,जतिन कुमार ,प्रिया चौरसिया ,करन कुमार अंशिका, कश्यप कुमारी साशिमा देवी, चैनब, आकृति मिश्रा कुमारी, एनम, लक्ष्मी शर्मा, सानिया, आलम, प्रिया, महविश, ज़ैनब, मारिया नजीर, लक्ष्मी द्विवेदी, सारा फातिमा, नेहा, नाजरीन फातिमा, वर्षा देवी प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्रों को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत किया गया।