दो अलग-अलग मार्ग दुर्घटना में दो महिलाएं गंभीर घायल
एक की हालत गंभीर प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल रेफर
बिंदकी फतेहपुर।दो अलग-अलग मार्ग दुर्घटना में दो महिलाएं घायल हो गए दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया इनमें एक की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जोनीहा कस्बे के समीप पावर हाउस के निकट दो बाइकों की तेज भिड़ंत में एक बाइक में सवार साहिब उम्र 35 वर्ष पत्नी स्वर्गीय मोइन खान निवासी फरीदपुर चौकी क्षेत्र जोनिहा गंभीर घायल हो गई दुर्घटना के बाद हड़कंप मचा रहा कार्य महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बताते चलें कि साहिल अपने भतीजे सदा आपके साथ फरीदपुर गांव से बिंदकी कस्बा आ रही थी तभी रास्ते में दुर्घटना हो गई। इसी प्रकार नगर के निकट कुंवरपुर रोड में चार पहिया वाहन की टक्कर से अपने पति अरसाद के साथ बाइक में सवार महिला शहनाज उम्र 35 वर्ष निवासी बहेरी थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात गंभीर घायल हो गई इसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।