12वी वाहिनी पीएसी मुख्यालय का 74वां स्थापना दिवस मनाया गया

 12वी वाहिनी पीएसी मुख्यालय का 74वां स्थापना दिवस मनाया गया



मुख्यातिथि अपर पुलिस महानिदेशक पी. ए. सी. उत्तर प्रदेश द्वारा पी. ए. सी. ध्वज फहराया गया   


फतेहपुर। 12वाहिनी पी०ए०सी ० मुख्यालय फतेहपुर में 74 वें पी.ए.सी. स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर वाहिनी शस्त्रागार पर सम्मान पूर्वक पी.ए.सी. ध्वज फहराया गया तथा  अपर पुलिस महानिदेशक पी.ए.सी. उ०प्र०लखनऊ द्वारा दिये गये संदेश को पढ़कर सुनाया गया तथा मिष्ठान वितरण किया गया।   तत्पश्चात वाहिनी के अधिकारियों /कर्मचारियों एवं जोनल व्यवस्थापन से आगमन किये अधिकारी, कर्मचारी को  सम्मेलन के माध्यम से पी.ए.सी .वाहिनी के गौरवशाली इतिहास, उद्भव विकास, वृक्षारोपण, जलाशय, स्वच्छता ,वर्दी अनुशासन, वेलफेयर आदि के बारे में बताया गया। वाहिनी अधिकारी कर्मचारी तथा जे.टी.सी.  के मध्य बालीबाल की प्रतियोगिता आयोजित की गयी।प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। बैरकों, कम्पनी स्टोर,भोजनालयों, आवासीय परिसर में स्वच्छता एवं रख रखाव की प्रतियोगिता करायी गयी कमेटी के सदस्यों द्वारा लिए गये निर्णय के अनुसार प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने पर  पुरस्कृत किया गया। सायंकाल वाहिनी मुख्यालय फतेहपुर बहुद्देशीय हाल में बड़ा खाना का आयोजन किया गया जिसमें वाहिनी के अधिकारी ,कर्मचारी,रिक्रुट आरक्षी एवं जे. टी. सी .पी.ए.सी .आरक्षी सम्मिलित हुये। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक सेनानायक  केशव सिंह यादव, सैन्य सहायक  बाबूलाल यादव, शिविरपाल  सन्तोष कुमार राधव, सहायक शिविरपाल शीतेन्द्र कुमार दूबे ,सूबेदार मेजर सुनील कुमार सिंह, आर टी सी प्रभारी उपेन्द्र कुमार का विशेष योगदान रहा।

टिप्पणियाँ