संस्कृति निदेशालय के पत्र के क्रम में जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे ने जनपदवासियों को वर्ष 2021-22 में "उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान"हेतु आवेदन के संबंध में कराया अवगत

संस्कृति निदेशालय के पत्र के क्रम में जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे ने जनपदवासियों को वर्ष 2021-22 में "उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान"हेतु आवेदन के संबंध में कराया अवगत


फतेहपुर।संस्कृति निदेशालय के पत्र के क्रम में जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे ने जनपदवासियों को वर्ष 2021-22 में "उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान"हेतु आवेदन के संबंध में अवगत कराया है कि उ0प्र0 के ख्यातिलब्ध महानुभावों को उ0प्र0 गौरव सम्मान प्रदान किया जाना है । 

*"'उ0प्र0 गौरव सम्मान' निम्मलिखित क्षेत्रों में प्रदान किया जायेगा"*

◆ शास्त्रीय संगीत/लोक संगीत (गायन,वादन,नृत्य) ललित कलायें/नाटय विधाये/फिल्म व मीडिया।

◆समाजसेवा, समाज कल्याण,युवा कल्याण, महिला कल्याण एवं दिव्याग कल्याण।

◆ कृषि उद्यान,दुग्ध विकास, गोसेवा, पशुपालन, वन एवं वन्यजीव तथा पर्यावरण संरक्षण आदि।

◆ उद्यमिता, कौशल विकास, रोजगार सृजन, स्वावलंबन।

◆ अन्य क्षेत्रों (यथा शिक्षा, साहित्य, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल इत्यादि के क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान करने वाले महानुभाव) जिन्हें समिति स्क्रीनिंग समिति सुपात्र समझे।

*" इस सम्मान हेतु अर्हताए निम्नवत है"*

◆उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।

◆ विभिन्न विधाओं/कार्य क्षेत्रों के राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर के ख्यातिप्राप्त महानुभाव, जिन्होंने अपनी प्रतिमा, दीर्घ साधना के आधार पर श्रेष्ठ उपलब्धि प्राप्त की हो।

◆ जिन्होंने देश एवं विदेश में उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया हो।

◆राज्य सरकार अथवा भारत सरकार से पूर्व में किसी अन्य राष्ट्रीय/राज्य पुरस्कार अथवा सम्मान प्राप्त महानुभव को सामान्यतया इस पुरस्कार की पात्रता परिधि में नही रखा जा जायेगा।

◆उ0प्र0 गौरव सम्मान'के लिए संस्तुतकर्ता द्वारा नामांकित महानुभाव/कलाकार की विशिष्ट उपलब्धियों का सम्पूर्ण विवरण स्पष्ट रूप से अंकित करते हुए निदेशक, संस्कृति निदेशालय को प्रेषित किया जायेगा। निदेशक, संस्कृति निदेशालय द्वारा परीक्षणोपरांत मुख्य सचिव महोदय की अध्यक्षता में गठित स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष प्रस्ताव प्रेषित किया जयेगा। स्क्रीनिंग कमेटी की संस्तुतियों पर मा0 मुख्यमंत्री जी का अनुमोदन प्राप्त किया जायेगा।

◆उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान' के लिए संस्तुतकर्ता द्वारा नामांकित महानुभाव/ कलाकार की विशिष्ट उपलब्धियों का संपूर्ण विवरण स्पष्ट रूप से अंकित करते हुए निदेशक, संस्कृति निदेशालय को प्रेषित किया जायेगा। निदेशक, संस्कृति निदेशालय द्वारा परीक्षणोपरांत, मुख्य सचिव महोदय की अध्यक्षता में गठित स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष प्रस्ताव प्रेषित किया जायेगा। स्क्रीनिंग कमेटी की संस्तुतियों पर मा0 मुख्यमंत्री जी का अनुमोदन प्राप्त किया जायेगा।

◆उ0 प्र0 गौरव सम्मान के अंतर्गत चयनित/ पुरस्कृत कलाकार/ महानुभावों को रु0 11.00

 (रू0 ग्यारह लाख मात्र) नगद धनराशि अंगवस्त्र एवं ताम्रस्त्र/ मोमेंटो भेंट स्वरूप किया प्रदान किया जायेगा।।

 अतः आपसे अनुरोध है कि कृपया संलग्न नियमावली के बिंदु 05 (क) के अनुक्रम में वर्तमान वित्तीय वर्ष 2021-22 में उ0प्र0 गौरव सम्मान हेतु दिनांक 10.12.2021 तक पात्र महानुभावों के नामांकन निर्धारित प्रारूप पर (छायाप्रति संलग्न) प्रस्तावित कराने हेतु संबंधित को निर्देशित करने का कष्ट करें।

टिप्पणियाँ
Popular posts
सथरियाव पावर हाउस में एस एस ओ ने पत्रकार के साथ की अभद्रता
चित्र
लापरवाही से वाहन चलाकर जान गंवाने वालों को नहीं मिलेगा बीमा क्लेम: सुप्रीम कोर्ट
चित्र
हाजीपुर गंगा घाट में स्नान करने गए तीन दोस्त डूबे, दो को गोताखोरों ने बचाया, एक की तलाश जारी
चित्र
हिंदू मुस्लिम आस्था का प्रतीक चंदू मियां का ताजिया
चित्र
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने वरिष्ठ भाजपा नेता और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की मांग वाली याचिका को किया खारिज
चित्र