अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण समिति के अध्यक्ष ने सौंपा मुख्यचिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन।
फतेहपुर। धीरज कुमार पूर्व सभासद सदस्य अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण समिति के अध्यक्ष ने बताया कि जनपद फतेहपुर में जिला चिकित्सालय में ऑल सर्विस ग्लोबिंग प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से जिला चिकित्सालय फतेहपुर में सफाई कर्मचारियों से काम लिया जा रहा है और उनका वेतन इसी के माध्यम से मिल रहा है। सफाई कर्मचारियों ने करोना जैसी महामारी से अबतक के बीच सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बड़ी मेहनत व ईमानदारी के साथ काम कर रहे हैं। कंपनी द्वारा इन कर्मचारियों को प्रतिमाह ₹5850 वेतन दिया जा रहा है तथा ₹420 पीएफ कट रहा है। यह कहीं न कहीं श्रम एक्ट के आदेशों का उल्लंघन है। जबकि वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश की लोकप्रिय सरकार इन कर्मचारियों के हितों में तमाम काम कर रही है। कंपनी द्वारा इस तरह की कार्यवाही करना सरकार की छवि को धूमिल करने का प्रयास है। अतः काम करने वाले कर्मचारियों को समय से उनका उचित मानदेय दिया जाए जिससे कि कर्मचारी अपने परिवार का भरण पोषण व कार्य को लगन से कर सकें।