श्रम विभाग व उद्योग व्यापार मंडल द्वारा राधा नगर में लगाया गया श्रमिक कल्याण शिविर

 श्रम विभाग व उद्योग व्यापार मंडल द्वारा राधा नगर में लगाया गया श्रमिक कल्याण शिविर



फतेहपुर।श्रमविभाग व उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश द्वारा  श्रमिक कल्याण शिविर बुधवार को सोनल इंटरप्राइजेज राधानगर ( गाजीपुर रोड) फतेहपुर  में लगाया गया,,   श्रमिक,मजदूर सेल्समैन  हॉकर रेहड़ी पटरी ठेला श्रमिक कामगार  व्यापारी महिला पुरुष  आदि निःशुल्क  रुपये में  214 कामगारों के ई श्रमिक पंजीयन किये गए, जो खबर भेजने के बाद भी जारी रहा,,पंजीयन कर्ता आवेदक को  5 वर्षो तक 5 लाख रुपए तक की चिकित्सा बीमा ,व 2 लाख रुपए का जीवन बीमा निःशुल्क प्राप्त हो सकेगा,। उद्योग व्यापार मण्डल के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने कहा, जनपद के समस्त कामगारों श्रमिको का ई श्रमिक पंजीयन कराते सेवा समर्पण की भावना में समर्पित रहेंगे,अवसर पर, गणेश मिश्रा, मंटू मिश्रा,वीरेन्द्र कुमार अतुल कुमार,सोनू गुप्ता,सादाब खान, सहित भारी संख्या में कामगार श्रमिक उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ