आत्म निर्भर भारत अभियान के अंर्तगत किसानों की आय दो गुनी करने हेतु ब्लॉक स्तरीय किसान गोष्टी का किया गया आयोजन
संवाददाता बाँदा - (तिंदवारी) भाजपा किसान मोर्चा के संयोजक सत्येंद्र प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया।
गुजरात के आनंद गांव में हो रहे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रोजेक्टर के माध्यम से किसानों को दिखाया गया।
प्रोजेक्टर में प्रगति शील किसान शत्रुघ्न ने किसानों को गौ-मूत्र से बने रसायन से जैविक खेती करने के साथ साथ प्राकृतिक खेती एवं जैविक खेती, बीजामृत बनाने की विधि, जीवामृत, अमृत पानी, निमास्त्र, आग्नेयास्त्र आदि के विषय में विस्तार से बताया।
केंद्रीय बीज भंडार के प्रभारी गौतेंद्र मौर्या ने किसानों को बताया कि गौ मूत्र, गुड़ और बेसन के मिश्रण से तैयार किये गए रसायन को गोबर में डाल कर तैयार किये गए खाद को यदि खेत में डाल दिया जाय तो यूरिया और डीएपी खाद डालने की जरूरत नही पड़ेगी, पैदावार भी अधिक होती है।
इस दौरान उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी संतोष कुमार, भाजपा किसान मोर्चा के मंडल प्रभारी कृष्ण कुमार शुक्ला, शिवेंद्र सिंह चन्देल, अजय पाल, उमेश आदि मौजूद रहे।