राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल का आगामी 08 जनवरी को होगा बाँदा आगमन

 राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल का आगामी 08 जनवरी को होगा बाँदा आगमन


 


 जिलाधिकारी द्वारा तैयारियों  सम्बन्धी की गई समीक्षा बैठक


संवाददाता बाँदा - राज्यपाल श्रीमती आनन्दी बेन पटेल के आगामी 08 जनवरी, को जनपद बांदा आगमन को लेकर जिलाधिकारी अनुराग पटेल द्वारा तैयारियों सम्बन्धी की समीक्षा बैठक कलेक्टेट सभागार में सम्पन्न हुई जिसमें जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागों को निर्देशित किया कि सभी तैयारियां समय से अवश्य पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने कहा कि हेलीपैड, सुरक्षा आदि की सभी व्यवस्था पूरी की जायें। बैठक के बाद जिलाधिकारी पटेल ने पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन के साथ कृषि विश्वविद्यालय पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, अपर पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे, विश्वविद्यालय के रजिस्टार, उप जिलाधिकारी सदर, पुलिस क्षेत्राधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ