जिला निर्वाचन अधिकारी ने पोलिंग पार्टी रवानगी परिसर का पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओ का लिया जायजा
फतेहपुर।जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन -2022 को सकुशल, निष्पक्ष, शान्ति पूर्ण सम्पन्न कराने के उद्देश्य से विज्ञान भवन- पोलिंग पार्टी रवानगी परिसर का पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया। पोलिंग पार्टी के वाहनों के पार्किग , पोलिंग पार्टी के ईवीएम मशीन प्राप्त करने के लिए विधानसभावार बनाये जा रहे काउंटर कर को देखा। उन्होंने कहा के विधानसभावार कलर कोडिंग कराकर ले, पोस्टर लगवाने के निर्देश सम्बंधित को दिये। पोलिंग पार्टी रवानगी परिसर में आवश्यक सुविधाओं के बारे में जारी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित नक्शा के अनुसार ही टेंटे लगवाये, पार्किग स्थल, मतदानकर्मियों के रवानगी, पोलिंग टेबल की व्यवस्था आदि के बारे जाना। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये कोविड संक्रमण बचाव के लिए गाइड लाइन का अनुपालन करते हुए मतदान/ मतगणना प्रक्रिया को पूर्ण किया जाएगा। विधानसभावार प्रवेश द्वार, निकास द्वार से वाहन निकलने की व्यवस्था की गयी है उसका जायज लिया। सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, पोलिंग पार्टी के कार्मिक को ससमय रवानगी परिसर में आने के निर्देश दिये।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी सत्य प्रकाश, उपजिलानिर्वचन अधिकारी विनय कुमार पाठक, उपजिलाधिकारी सदर, खागा, बिन्दकी, ए0आर टी0 ओ0, जिला पूर्ति अधिकारी,सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहे।