पूर्ण बहुमत से बनेगी उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार - अनुराग ठाकुर

 पूर्ण बहुमत से बनेगी उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार - अनुराग ठाकुर


 


बाँदा - केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पहुंचे बांदा रोड शो में हुए शामिल भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट करने की अपील पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी को फिर से जनता का आशीर्वाद मिलेगा और भारतीय जनता पार्टी की फिर उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव 10 मार्च के बाद  फिर वही ईवीएम का रोना रोएंगे और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी आपको बताते चलें कि भा जा पा के मंत्री अनुराग ठाकुर वा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के नेतृत्व में बांदा के जी आई सी मैदान से एक विशाल रैली निकालते हुए महाराडा प्रताप चौक पुलिस लाईन जेल रोड कटरा बलखंडी नाका छोटी बाजार कोतवाली होते हुए पूरा नगर भ्रमण किया गया।

इस दौरान जगह जगह पुस्प वर्षा के साथ साथ छोटी बाजार में मंत्री जी को राम दरबार का स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।आज की रैली के समय लाखो की संख्या में उमड़े जन समूह से पूरा नगर भगवा मय दिखाई दिया।

आज छोटी बाजार में आनंद बाजपेई के मकान में रैली के स्वागत का प्रबंध करते हुए राजू मसुरहा मनोज जैन आनंद बाजपेई राज कुमार राज गुप्ता जी दूध डेरी नरेंद्र सिंह नन्ना मनीष पांडे प्रदीप अग्रहरी मनोज दुबे भोला दुबे आशुतोष महाराज आदि लोगो ने रैली का गर्म जोशी से स्वागत के साथ साथ जगह जगह पानी आदि की व्यवस्था की गई।इसी क्रम में अन्य दलों ने भी बाइक रैली आदि निकाल कर अपना अपना दम खम दिखाने का प्रयास किया गया।

अब देखने वाली बात है की आगामी दस मार्च को किसको उसकी मेहनत का फल मिलता है।

टिप्पणियाँ