भारत की इन 4 धांसू इलेक्ट्रिक बाइक्स में मिलेगी शानदार रेंज, परफॉर्मेंश हाई और कीमत कम; जानें खासियत न्यूज़।आज हम यहां ऐसी बेस्ट इलेक्ट्रिक बाइक्स के बारे में

 भारत की इन 4 धांसू इलेक्ट्रिक बाइक्स में मिलेगी शानदार रेंज, परफॉर्मेंश हाई और कीमत कम; जानें खासियत


न्यूज़।आज हम यहां ऐसी बेस्ट इलेक्ट्रिक बाइक्स के बारे में


बताने जा रहे हैं जिन्हें भारत में ही तैयार किया गया है। ये बाइक्स शानदार रेंज देती हैं और इनका परफॉर्मेंश बहुत ही जबरदस्त है। तो आइए भारत की बेस्ट इलेक्ट्रिक बाइक्स के बारे में जानते हैं।

भारत में बहुत तेजी से इलेक्ट्रिक बाइक्स की लॉन्चिंग हो रही है। हालांकि, भारत में अभी कुछ ही ऐसी बाइक्स उपलब्ध हैं, जो अच्छे परफॉर्मेंस के साथ अच्छी रेंज भी देती हैं। लेकिन आज हम यहां आपको बताने जा रहे हैं उन खास 4 इलेक्ट्रिक बाइक्स के बारे में जिन्हें भारत में तैयार किया गया है। ये बाइक्स बहुत ही दमदार और बेहतरीन रेंज के साथ बाजार में उपलब्ध हैं।Revolt पूरी तरह से भारतीय कंपनी है। इसने कुछ दिन पहले Revolt RV 300 और RV 400 इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च की थी। इसकी बैटरी 4.2 घंटे में फुल चार्ज हो सकती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 1,04,019 रुपये है। आपको RV 300 में 1500W रेटिंग वाला मोटर मिलता है, जो 65 किमी/ घंटा तक की अधिकतम स्पीड पकड़ सकती है। इसमें 2.7kWh क्षमता की बैटरी मिलती है और कंपनी का दावा है कि यह 80KM से 180KM तक की रेंज दे सकती है।

Joy e-bike Monster


इसमें कंपनी ने 250W क्षमता की BLDC इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया है, जो इसे अधिकतम 25Km/h की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। इस इलेक्ट्रिक बाइक में 72V, 39 AH (1.656 kWh) की लिथियम बैटरी है। कंपनी का दावा है कि इस बैटरी पैक को 5 से 5.30 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। यह 100 किलोमीटर तक चल सकती है। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1,00,875 रुपये है। गुजरात स्थित इस स्टार्टअप के पास कई इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं।

Odysse Evoqis


Odysse में 3000W क्षमता का मोटर दिया गया है। ये अधिकतम 4300W की पावर जनरेट करने में सक्षम है। यह मोटर बाइक के लिए 64Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। ये अधिकतम 80km/h की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। इसमें 4.32kWh (72V Lithium-Ion) बैटरी पैक है, जो बाइक को 140 कोलमीटर की रेंज देने में मदद करता है। भारत में इसे 1,58,349 लाख रुपये कीमत में लॉन्च किया गया था।

Revolt RV 400

RV 400 में 3000W का मोटर मिलता है, जो 85KM प्रति घंटा तक की अधिकतम स्पीड पकड़ने सक्षम है। इसकी बैटरी 4.5 घंटे में फुल चार्ज हो सकती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 1,24,999 रुपये से शुरू होती है। इसमें 3.24kWh क्षमता की बैटरी मिलती है और कंपनी का दावा है कि यह 80KM से 150KM तक की रेंज दे सकती है।

टिप्पणियाँ
Popular posts
धान के बटवारे को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई और उसकी पत्नी को दौड़ाकर उतारा मौत के घाट
चित्र
धड़ल्ले से चल रहा जुएं का खेल जनपद की पुलिस हुई फेल
चित्र
अराजक तत्वों ने भाजपा महिला सभासद के घर में घुसकर किया मारपीट, एसपी से शिकायत
चित्र
जनपद में चलाया गया सघन बैंक चेकिंग अभियान,
चित्र
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जिला इकाई फतेहपुर की नगर कमेटी गठन समारोह हुआ संपन्न*
चित्र