यूपी विधानसभा अध्यक्ष बने सतीश महाना: योगी-अखिलेश ने दी बधाई, सीएम बोले- जनता नकारात्मकता स्वीकार नहीं करती

 यूपी विधानसभा अध्यक्ष बने सतीश महाना: योगी-अखिलेश ने दी बधाई, सीएम बोले- जनता नकारात्मकता स्वीकार नहीं करती      



न्यूज़।भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश महाना को यूपी विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया है। उन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई देते हुए सदन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष लोकतंत्र के दो पहिए हैं और दोनों मिलकर ही सकारात्मक भाव के साथ प्रदेश की जनता का विकास कर सकते हैं। हमने चुनाव के दौरान देखा कि नेताओं ने एक दूसरे पर खूब आरोप-प्रत्यारोप किए। हम कह सकते हैं कि जनता कभी भी नकारात्मकता को स्वीकार नहीं करती है। हमेशा प्रगतिशील सोच को स्थान देती है। जो सकारात्मक होगा वो अंगीकार किया जाएगा।उन्होंने कहा कि अब हमें यूपी के विकास पर सोचना है। युवाओं के बारे में सोचना है। महिलाओं के बारे में सोचना है। मुझे पूरा विश्वास है कि उत्तर प्रदेश उन सारी उम्मीदों को पूरा कर सकता है जो देश की जनता करती है।मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष की प्रशंसा करते हुए कहा कि आपका आठवीं बार विधायक के रूप में चुना जाना एक बड़ी बात है। जो कि आपके द्वारा किए गए जन कार्यों को दिखाता है। आपने औद्योगिक विकास मंत्री रहते हुए निवेश के करीब साढ़े तीन लाख प्रस्तावों को जमीन पर उतारने में परिश्रम किया। इस पद पर चुने जाने के लिए आपको बधाई और शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों को भी चुने जाने के लिए बधाई दी।

टिप्पणियाँ
Popular posts
धान के बटवारे को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई और उसकी पत्नी को दौड़ाकर उतारा मौत के घाट
चित्र
धड़ल्ले से चल रहा जुएं का खेल जनपद की पुलिस हुई फेल
चित्र
दबंग मां बेटियों ने महिला को लाठी डण्डों से पीट-पीट किया लहूलुहान
चित्र
अराजक तत्वों ने भाजपा महिला सभासद के घर में घुसकर किया मारपीट, एसपी से शिकायत
चित्र
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जिला इकाई फतेहपुर की नगर कमेटी गठन समारोह हुआ संपन्न*
चित्र