ताड़का वध होते ही लगे जयकारे

 ताड़का वध होते ही लगे जयकारे



बिंदकी फतेहपुर।मलवा विकास खंड के पहुर गांव में आयोजित दो दिवसीय रामलीला के प्रथम दिवस बीती रात ताड़का वध का कलाकारों ने मंचन किया।रामलीला का शुभारंभ जहानाबाद विधायक पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह पटेल ने आरती कर किया।

पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री अमर जीत सिंह जनसेवक के नाती युवा नेता ऋषभ सिंह चौहान,प्रधान प्रतिनिधि नीरज सिंह,जिपंस.विक्रम सिंह ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।वही कमेटी द्वारा सभी का भगवा गमझा पहना कर सम्मान किया गया।कलाकारों ने मंचन कर मंत्रमुग्ध कर दिया।श्री राम के एक ही बाड़ से ताड़का का वध हो गया।पांडाल श्री राम के जयकारों से गूज उठा।संचालन पूर्व प्रधान गणेश दीक्षित ने किया।

टिप्पणियाँ