होली मिलन समारोह में सामाजिक समरसता के बीच उड़ा अबीर गुलाल

 होली मिलन समारोह में सामाजिक समरसता के बीच उड़ा अबीर गुलाल 



फतेहपुर।

अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह राधा नगर स्थित राम दरबार गेस्ट हाउस में बड़े ही उल्लास पूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ l जिसमें समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर सहभागिता निभाई l  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व न्याय मंत्री एवं परिषद के  संरक्षक बाबू राधेश्याम गुप्त ने कहा कि होली पर्व हम सभी को आपसी गिले शिकवे भुला कर आपसी मेलजोल का संदेश देता है यह पर्व हम सभी को संगठन मजबूत करने के साथ-साथ उप वर्गों के भेदभाव मिटाने हैं l कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में सहायक प्रबंधक रोडवेज मक्खन लाल केसरवानी ने कहा कि समाज में इस प्रकार के आयोजनों की सख्त आवश्यकता है कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के लोग एक दूसरे के साथ बैठकर समाज के हित की चर्चा करते हैं l                              कार्यक्रम में परिषद के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज गुप्त ने कहा कि समाज में युवाओं का बड़ा महत्व होता है युवाओं को सही दिशा निर्देश की आवश्यकता है जिससे उनकी ऊर्जा का सही उपयोग किया जा सके l  कार्यक्रम में संगठन को गतिशील बनाने के उद्देश्य अधिवक्ता संघ व नगर युवा इकाई का गठन किया गया जिसमें  वैश्य अधिवक्ता परिषद मे सुनील वर्मा एडवोकेट को अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया  साथ में नगर युवा अध्यक्ष रितेश गुप्ता सोल्डी, महामंत्री मोहित गुप्ता कोषाध्यक्ष पद पर राहुल गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गईl                                            अंत में परिषद के जिलाध्यक्ष अरुण जयसवाल एडवोकेट ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया l               कार्यक्रम में प्रमुख रूप से -  जेल पर्यवेक्षक बिपिन बिहारी शरण, राम विशाल गुप्ता राष्ट्रीय महासचिव विनोद गुप्ता , महिला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शोभा अग्रवाल, महिला राष्ट्रीय महासचिव माया शिवहरे, रामस्वरूप गुप्त, गुरु शरण गुप्त रामअवतार गुप्त, विश्वास गुप्त, नरेंद्र गुप्ता जिला महासचिव चंद्र प्रकाश गुप्ता बबलू भारतीय, संजीव गुप्ता , वेद गुप्ता ,        युवा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल, महिला जिलाध्यक्ष उमा गुप्ता, राम चंद्र गुप्त ,सत्येंद्र गुप्ता, संजय गुप्ता रामप्रकाश गुप्त, मनीष गुप्त ,राधेश्याम हयारण, अखिलेश अग्रवाल, अशोक गुप्ता , गौरव गुप्ता, टीटू गुप्ता, गिरधारी लाल गुप्ता, राजीव  पोरवाल, नारायण गुप्ता , मनोज सोनी ,आशीष अग्रहरी , गुड्डू मोदनवाल ,राजीव मल्होत्रा आदि रहेl

टिप्पणियाँ