दूध और खजूर के फायदे -

 दूध और खजूर के फायदे - 



ब्यूरो चीफ- अजय प्रताप


खजूर (Dates) की अहमियत तो सभी जानते है लेकिन दूध (Milk) के साथ इसके सेवन से अद्भुत लाभ देखे गए हैं। खजूर और दूध विटामिन, मिनरल और कैल्शियम से भरपूर होते है। यह दोनों ही ताकत के लिए खजाने के समान है। दूध को एक पूर्ण आहार माना जाता है, वहीं खजूर भी सुपर फूड की कैटेगरी में शामिल है। मसल्स बिल्डिंग के लिए, एनीमिया में, दिमाग की शक्ति बढ़ाने के लिए, खूबसूरती बढ़ाने के लिए, कमज़ोरी होने पर दूध और खजूर का सेवन किया जाता है। इन दोनों के साथ सेवन से कई जादुई फायदे देखे गए है। इस लेख में दूध और खजूर के फायदों के बारे में बताया गया है।


दूध और खजूर के फायदे - 


1. कब्ज़ और पेट की समस्या होने पर दूध और खजूर का सेवन 


दूध में खजूर डालके पीने से पेट की समस्यायें नहीं होती हैं। उच्च फाइबर वाला खजूर पाचन के लिए ठीक माना जाता है। पेट की कोई भी समस्या होने पर अनेक बीमारिया हो सकती हैं। ऐसे में दूध और खजूर के सेवन से आप कई बीमारियों को रोक सकते हैं।


2. हड्डियों को अद्भुत मजबूती दे 


खजूर में मिनरल्स होते है और दूध में कैल्शियम जो के हड्डियों की मजबूती बढ़ाने के लिए उत्तम है। कैल्शियम हड्डियों की मजबूती बढ़ाता है। खजूर में मौजुद प्रोटीन मसल बिल्डिंग में मदद करता है। दूद और खजूर के सेवन से शरीर को विटामिन, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट आदि गुण प्राप्त होते है। इनका सेवन गठिया जैसी बिमारी में भी लाभदायक है।


3. हृदय स्वास्थ के लिए बेहतरीन 



हृदय सम्बंधित बीमारिया होने पर दूध और खजूर का सेवन लाभदायक होता है। दूध के साथ खजूर लेने से खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम किया जा सकता है। इस पेय का सेवन रोज़ाना कर सकते हैं।


4. खून की कमी होने पर खजूर वाले दूध का सेवन 


खून की कमी यानी आयरन की कमी होने पर इस स्थिति को एनीमिया कहा जाता है ऐसे में हीमोग्लोबिन की कमी भी देखि जाती है। एनीमिया होने पर खजूर और दूध के सेवन से खून की कमी पूरी होती है।


5. त्वचा के निखार के लिए 



मुंह के छालों के लिए बेस्ट है बहेड़ा :

खजूर एजिंग की प्रक्रिया को धीमा करता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स की मात्रा अधिक होती है और यह एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर है। दूध में विटामिन-मिनरल और प्रोटीन नए स्किन सेल्स को बनाने में मदद करते हैं इसीलिए त्वचा के लिए दूध में खजूर का सेवन उत्तम माना जाता है।


ध्यान दें: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। न्यूज़ ऑफ फतेहपुर इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

टिप्पणियाँ
Popular posts
धान के बटवारे को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई और उसकी पत्नी को दौड़ाकर उतारा मौत के घाट
चित्र
धड़ल्ले से चल रहा जुएं का खेल जनपद की पुलिस हुई फेल
चित्र
दबंग मां बेटियों ने महिला को लाठी डण्डों से पीट-पीट किया लहूलुहान
चित्र
अराजक तत्वों ने भाजपा महिला सभासद के घर में घुसकर किया मारपीट, एसपी से शिकायत
चित्र
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जिला इकाई फतेहपुर की नगर कमेटी गठन समारोह हुआ संपन्न*
चित्र