भाजपा महिला मोर्चा द्वारा गर्भवती महिलाओं तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित

 भाजपा महिला मोर्चा द्वारा गर्भवती महिलाओं तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित


------ आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों को बांटे गए फल

बिंदकी फतेहपुर

भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा इकाई द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचकर गर्भवती महिलाओं तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया वहीं इसी मौके पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र के नन्हे-मुन्ने बच्चों को फल वितरित किए गए

     जानकारी के अनुसार मंगलवार को भाजपा हाईकमान के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष रन्नो गुप्ता के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता नगर के मोहल्ला कटरा स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पहुंची वहां पर भारतीय जनता पार्टी महिला इकाई की महिलाओं ने आंगनवाड़ी केंद्र में गर्भवती महिलाओं तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की लोगों ने आंगनवाड़ी केंद्र के नन्हे-मुन्ने बच्चों को फल भी बांटे और ठीक से मेहनत से पढ़ाई करने की प्रेरणा दी इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सोमवती निषाद नगर अध्यक्ष रन्नो गुप्ता उपाध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव महामंत्री शालिनी श्रीवास्तव नगर मंत्री स्वाति ओमर नगर मंत्री मणि श्रीवास्तव के अलावा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी गुप्ता रचना श्रीवास्तव तथा ननकी सोनकर सीमा देवी तथा माया देवी आदि मौजूद रहे

टिप्पणियाँ
Popular posts
धान के बटवारे को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई और उसकी पत्नी को दौड़ाकर उतारा मौत के घाट
चित्र
धड़ल्ले से चल रहा जुएं का खेल जनपद की पुलिस हुई फेल
चित्र
दबंग मां बेटियों ने महिला को लाठी डण्डों से पीट-पीट किया लहूलुहान
चित्र
अराजक तत्वों ने भाजपा महिला सभासद के घर में घुसकर किया मारपीट, एसपी से शिकायत
चित्र
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जिला इकाई फतेहपुर की नगर कमेटी गठन समारोह हुआ संपन्न*
चित्र