संघ परिवार ने मनाया हिंदू नव वर्ष
अंग्रेजी नववर्ष सनातन संस्कृति के साथ छलावा कर बताया अप्रैल फूल
फतेहपुर जनपद के हरदौलपुर ग्राम पंचायत के खेलकूद मैदान में शनिवार को एक सैकड़ा से अधिक संघ परिवार के कार्यकर्ता, व ग्रामीणों ने मिलकर।विक्रम संवत 2079 नव वर्ष का हर्षोल्लास के साथ स्वागत कर सभी को दी बधाई
जिला कार्यवाह नें उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि अंग्रेजो ने हमारे विक्रम संवत व सनातन परंपरा से चलने वाले हिन्दू नव वर्ष के साथ छेड़छाड़ करते हुए उसे अप्रैल फूल का नाम दे गए।
वह गए लेकिन अपनी परंपरा छोड़ गए।
हम सभी को मिलकर अपनी पुरानी परंपरा की विरासत को आगे बढ़ाते हुए सभी को जागरूक एवं सजग करना है। अनेक प्रकार की विधर्मी ताकतें सनातन धर्म विरोधी ताकतें राष्ट्र व धर्म को कमजोर करना चाहती हैं।
हमें उनकी साजिशों को विफल करना है। हमारे हिन्दू नव वर्ष का स्वागत प्रकृति करती है। आज ही के दिन भगवान ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना की थी सनातन संस्कृति धर्म सबसे पुराना है जिस का इतिहास हमें भी नहीं पता कई आक्रमणकारी विधर्मी आक्रांता आए जिन्होने हमें लूटा, हमारी संस्कृति को छिन्न-भिन्न किया। बावजूद हम आज भी अपनी संस्कृतियों को समेटे,सहेज कर सुरक्षित रखे हुए हैं।कलयुग में संघे शक्ति कलयुगे कहा गया है जो यथार्थ सत्य है।
इस मौके पर संघचालक राम प्रकाश चौहान, प्राचार्य ए.के सिंह, शिक्षक आशीष सिंह चौहान , ग्राम प्रधान मौहार नरेंद्र सिंह, प्रधान शीलू सिंह हरदौलपुर, भाजपा देवमई मंडल अध्यक्ष अरुण शुक्ला, दीपक सिंह चौहान, अभय सिंह, राज नारायण शुक्ला, वीरेंद्र सिंह कछवाह , संन्दीप सिंह चौहान शिक्षक प्रमुख रूप से रहे मौजूद।