शैक्षिक सत्र 2021-22 यू-डायस प्लस सम्बन्धित बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न

 शैक्षिक सत्र 2021-22 यू-डायस प्लस सम्बन्धित बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में  मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न



फतेहपुर।शैक्षिक सत्र 2021-22 यू-डायस प्लस सम्बन्धित बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में  मुख्य विकास अधिकारी  सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । उन्होंने कहा कि  जनपद के सभी विद्यालय (कक्षा-1से 12) तक मे शैक्षिक सत्र 2021-2022 यू-डायस प्लस के अंतर्गत डीसीएफ प्रपत्र के सभी बिदुओं पर त्रुटिरहित डाटा ऑनलाइन 20 मई, 2022 तक फीड कराना सुनिश्चित करें। माध्यमिक विद्यालयों के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक, मदरसा के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला समाज कल्याण विभाग से संचालित विद्यालयों के जिला समाज कल्याण अधिकारी, प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए खण्ड शिक्षा अधिकारी नोडल बनाये  गये है ,नोडल अधिकारी आपस मे समन्वय बनाकर डाटा समय से फीड कराये और उसका क्रास जाँच कराते   हुए भौतिक सत्यापन भी कराया जाय। ऐसे प्राइवेट विद्यालय जिसके पास कम्प्यूटर सुविधा नहीं है उन विद्यलयो की फीडिंग खण्ड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय से करा लें। इस कार्य मे लपरवाही क्षम्य नही होगी। जनपद के सभी विद्यालयों के त्रुटिरहित फीड डाटा को सत्यापित करते हुए 31 मई , 2022 तक फाइनल रिपोर्ट नियमानुसार कार्यवाही करते हुए शासन को भेजा जाय। इस रिपोर्ट के अनुसार जनपद में शिक्षा सम्बंधित विकास के लिए बजट आवंटित किया जायेगा। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारीगण सहित अन्य सम्बंधित उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ