संघ लोक सेवा आयोग ने जारी किया सिविल सेवा परीक्षा 2021 का परिणाम,परीक्षा में पहले चार स्थानों पर महिला उम्मीदवार

 संघ लोक सेवा आयोग ने जारी किया सिविल सेवा परीक्षा 2021 का परिणाम,परीक्षा में पहले चार स्थानों पर महिला उम्मीदवार



न्यूज़।संघ लोक सेवा आयोग यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2021 का परिणाम जारी कर दिया है। यह परिणाम ऑनलाइन रूप से उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था और इंटरव्यू में शामिल हुए थे वे अपना परिणाम यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं,उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते है

 *यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2021 में इन्होंने किया टॉप* 

सिविल सेवा परीक्षा 2021  के परिणाम के अनुसार श्रुति शर्मा ने ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त की है। वहीं, दूसरे स्थान पर अंकिता अग्रवाल और गामिनी सिंगला रही हैं। इस साल तीनों ही टॉपर लड़कियां बनी हैं। श्रुति शर्मा दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा हैं। जानकारी के मुताबिक उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया आवासीय कोचिंग अकादमी में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही हैं।

यहां देखें टॉपर्स की पूरी सूची 

पहला स्थान - श्रुति शर्मा

दूसरा स्थान- अंकिता अग्रवाल

तीसरा स्थान - गामिनी सिंगला

चौथा स्थान - ऐश्वर्य वर्मा

पांचवा स्थान - उत्कर्ष द्विवेदी

छठा स्थान - यक्ष चौधरी

सातवां स्थान - सम्यक एस जैन

आठवां स्थान - इशिता राठी

नौवां स्थान - प्रीतम कुमार

दसवां स्थान - हरकीरत सिंह रंधावा

टिप्पणियाँ
Popular posts
सथरियाव पावर हाउस में एस एस ओ ने पत्रकार के साथ की अभद्रता
चित्र
लापरवाही से वाहन चलाकर जान गंवाने वालों को नहीं मिलेगा बीमा क्लेम: सुप्रीम कोर्ट
चित्र
हाजीपुर गंगा घाट में स्नान करने गए तीन दोस्त डूबे, दो को गोताखोरों ने बचाया, एक की तलाश जारी
चित्र
हिंदू मुस्लिम आस्था का प्रतीक चंदू मियां का ताजिया
चित्र
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने वरिष्ठ भाजपा नेता और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की मांग वाली याचिका को किया खारिज
चित्र