दो बाइकों की भिड़ंत में दो दंपत्ति घायल
------ एक महिला सहित दो गंभीर लोगों को इलाज के लिए सीएचसी में कराया गया भर्ती
बिंदकी फतेहपुर
दो बाइकों की भिड़ंत में दो दंपत्ति घायल हो गए दुर्घटना के बाद हड़कंप मचा रहा अधिक गंभीर घायल एक महिला सहित दो लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया दुर्घटना के बाद परिजन और शुभचिंतक भी मौके पर पहुंचे
जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के पनई चौराहे के पास शनिवार को दो बाइकों में तेज भिड़ंत हो गई जिसमें एक बाइक में सवार अमरजीत उम्र 30 वर्ष तथा उनकी पत्नी विपिन कुमारी देवी उम्र 25 वर्ष निवासी मदिहा खेड़ा घायल हो गए वहीं दूसरी बाइक में सवार पिंटू उम्र 25 वर्ष पुत्र गोरेलाल तथा उसकी पत्नी संगीता देवी उम्र 20 वर्ष निवासी पनई थाना मलवा जनपद फतेहपुर घायल हो गए दुर्घटना के बाद हड़कंप मचा रहा गंभीर घायल एक महिला विपिन कुमारी देवी तथा पिंटू दो लोगों को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया घटना के बाद हड़कंप मचा रहा जानकारी होने पर परिजन तथा रिश्तेदार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे