पिकअप की टक्कर से बाइक बाइक सवार दो लोगों की हुई दर्दनाक मौत

 पिकअप की टक्कर से बाइक बाइक सवार दो लोगों की हुई दर्दनाक मौत



बहुआ (फतेहपुर)।ललौली थानाक्षेत्र के खटौली गांव के समीप ईंट भट्ठा के सामने बांदा टांडा हाइवे में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।इलाज को अस्पताल जाते समय रास्ते मे मौत हो गयी।

थाना क्षेत्र के कोरारी गांव निवासी विजयपाल सिंह(50)पुत्र सूरजपाल सिंह व उसका ममेरा भाई अनूप सिंह (51)पुत्र स्व जगन्नाथ सिंह निवासी कोरारी अपनी बाइक से फतेहपुर शहर से वापस अपने गांव लौट रहे थे। तभी खटौली गांव के समीप एक ईंट भठ्ठा के सामने बांदा टांडा हाइवे में फतेहपुर की ओर से बहुआ की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप(लोडर) ने बाइक सवारो को पीछे से टक्कर मार दिया।जिससे दोनो बाइक सवार उछलकर दूर खंती में जा गिरे और हेलमेट भी दूर जा गिरा।

जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।मौके पर पहुची पुलिस ने दोनों घायलों को 108 एम्बुलेंस से इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा।जहां डाक्टरो ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

वही दोनो लोगो की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक विजयपाल सिंह की पत्नी सुनीता देवी व बेटों संजय सिंह ,सत्यम सिंह का रो रोकर बुरा हाल है।

वही मृतक अनूप सिंह की पत्नी लीला देवी व बेटा भास्कर सिंह,बेटी नैंसी देवी बेहाल हैं। मृतक आपस मे ममेरे व फुफेरे भाई है।दोनो गांव में किसानी करते थे।

पुलिस ने मृतकों के शव को पीएम के।लिए भेज दिया है।

थानाध्यक्ष आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि दुर्घटना के बाद मौके से भाग रहे चालक व लोडर को पकड़ लिया गया है।परिजनों की तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई की जाएगी।



बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत


हुसैनगंज (फतेहपुर)।भिटौरा ओमघाट मोड़ के पास आमने सामने से भिड़ी बाइकें।सदर अस्पताल में एक युवक की  मौत तथा तीन घायल।ओमघाट चौकी इंचार्ज विजय त्रिवेदी के मुताबिक मृतक फतेहपुर कोतवाली के तुराबअली का पुरवा के भोला प्रसाद का पुत्र बृजेश 22 है।बेहोश होने के कारण घायलों के नाम नहीं मिल सके।जिन्हें इलाज के लिए सदर भेजा गया है।


दस किलो गांजे के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार


चौडगरा (फतेहपुर)। दस किलो गांजा के साथ पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बी क्लास (सुधार योग्य नहीं) को गिरफ्तार किया है। अपराधी पर करीब 15 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। उसका पिता भी थाने का हिस्ट्रीशीटर है।

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के सौंह गांव निवासी सुशील तिवारी बी क्लास का हिस्ट्रीशीटर है। प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह राजपूत ने बताया कि आपरेशन पाताल के तहत सुशील तिवारी की तलाश की जा रही थी। हिस्ट्रीशीटर को थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव के पास मुखबिर की सूचना पर सोमवार को गिरफ्तार किया गया। उसकी बाइक में लटकते एक झोले से 10 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ। हिस्ट्रीशीटर पहले छेड़खानी, गुंडा एक्ट, दहेज हत्या, प्राणघातक हमला, एनडीपीएस, शराब तस्करी समेत 15 मुकदमे दर्ज हैं। हिस्ट्रीशीटर का पिता प्रेम शंकर तिवारी भी थाने ‌का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस के मुु‌ताबिक बी क्लास का हिस्ट्रीशीटर सुधार योग्य नहीं माना जाता है। कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया है।


बहन के घर आए भाई की तालाब में डूबने से मौत


बकेवर (फतेहपुर)। बहन के घर बेटी की शादी का निमंत्रण देने आए भाई की सोमवार को तालाब में डूबने से मौत हो गई। हादसे से शादी वाले परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मलवांं थाना क्षेत्र के धमिना गांव निवासी महेश रैदास (45) की पुत्री पुष्पा शादी 11 जून को है। वह बकेवर कस्बे में बहन शांति के घर बेटी की शादी का कार्ड देने था। घर से सोमवार सुबह महेश कस्बा स्थित पक्के तालाब में नहाने गया था। पैर फिसलने से गहराई में चले जाने से डूब गया। हादसा देखकर गांव के लोग पहुंचे। काफी खोजबीन के बाद महेश को मृत हालत में निकाला जा सका। घटना की सूचना पर मृतक महेश के पत्नी माया और अन्य परिजन पहुंचे। परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे तीन पुत्री सपना,पुष्पा,निशू व दो बेटे कमल, रामबाबू को छोड़ गया है। बड़ी बेटी सपना विवाहित है। महेश ने दूसरी बेटी पुष्पा की शादी नौरंगा कानपुर नगर में तय की थी। थानाध्यक्ष गिरेंद्र पाल ‌ने बताया कि मृतक के बहनोई ननकऊ की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

टिप्पणियाँ
Popular posts
परिवहन विभाग के द्वारा स्कूली वाहनों के विरुद्ध की गई बड़ी कार्यवाही 2 वाहन सीज 4 का हुआ चालान
चित्र
सथरियाव पावर हाउस में एस एस ओ ने पत्रकार के साथ की अभद्रता
चित्र
लापरवाही से वाहन चलाकर जान गंवाने वालों को नहीं मिलेगा बीमा क्लेम: सुप्रीम कोर्ट
चित्र
हाजीपुर गंगा घाट में स्नान करने गए तीन दोस्त डूबे, दो को गोताखोरों ने बचाया, एक की तलाश जारी
चित्र
3 माह के बच्चे को मिथुन ने रक्त देकर दिया जीवन दान
चित्र